सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते लोग
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के साथ लगते गांव गडखा़ल में बीएसएफ की 152वीं वाहिनी ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत शनिवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर असिस्टेंट कमांडेंट शमीम सिद्दीकी, असिस्टेंट कमांडेंट प्रताप सिन्हा, इंस्पेक्टर जगजीत पाल सिंह की देखरेख में लगाया गया। इसमें क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में 240 लोगों के स्वस्थ की जांच डॉक्टर शफिना शाहिनी, डाक्टर अंकित नेगी और डॉक्टर गुलशन रैना ने की। मौके पर ही निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। स्थानीय लोगों ने शिविर की प्रशंसा करते हुए बताया कि बीएसएफ देश की सरहदों की रक्षा के साथ-साथ सरहद पर रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखती है। संवाद