राजोरी में एंबुलेंस के लिए सहयोग देते चिकित्सक।
राजोरी। डॉक्टर दिवस के अवसर पर सीएचसी कंडी (कोटरंका) में बुधवार को एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें ब्लॉक मेडिकल अधिकारी कंडी डॉ. इकबाल मलिक के नेतृत्व में डॉक्टरों ने सीएचसी के लिए एक एंबुलेंस खरीदने और दान करने का फैसला किया। इस महत्वपूर्ण समय के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों को मदद करने और उन्हें स्थानांतरित करने के साथ-साथ परेशानी मुक्त सेवा प्रदान करने के लिए कंडी में एंबुलेंस दान की गई। अन्य चिकित्सा अधिकारियों और पैरामेडिक्स ने भी एंबुलेंस के दान के लिए दान में अपना हिस्सा समर्पित किया। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कंडी ने नेक कार्य के लिए डॉक्टरों के सहयोग की सराहना की।
इस मौके पर डॉ. रुक्सान जाबिन, डॉ. जिया, डॉ. अजाज, जबीन, अय्यूब सीएचओ और अन्य मौजूद रहे।