फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडी अस्पताल में आज से भर्ती होंगे मरीज, ओपीडी बहाल होने से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोविड महामारी के दो माह बाद सीडी अस्पताल जम्मू में बुधवार से ओपीडी सेवा को बहाल कर दिया। पहले दिन 34 मरीजों को देखा गया, इसमें आगामी दिनों में विस्तार किया जाएगा। वीरवार से अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। पिछले दो माह से सीडी अस्पताल के कोविड अस्पताल के रूप में काम करने से इसके मरीजों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। इन मरीजों को पहले एमसीएच गांधीनगर, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रखा जा रहा था, लेकिन सीडी अस्पताल में ओपीडी सेवा बहाल होने से चेस्ट डीजीज के मरीजों को बड़ी राहत मिली है। सीडी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश्वर ने बताया कि अस्पताल में वार्ड 7, 8, 9 और 10 को डिनोटिफाइड कर दिया गया है। इन वार्डों में वीरवार से मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अस्पताल में अभी कुछ वार्डों को नोटिफाइड रखा गया है, ताकि कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ने पर उन्हें इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन

-----
18 प्लस 64552 लोगों को लगा टीका
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग में 3436773 लोगों को टीकाकरण के साथ 80.18 फीसदी के लक्ष्य को पाने का दावा किया गया है। इसमें सांबा, जम्मू, गांदरबल और शोपियां में 100 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। कुपवाड़ा में 55.51, श्रीनगर 55.47 और रियासी 69.6 फीसदी के साथ अभी पीछे चल रहे हैं। इस बीच बुधवार को प्रदेश में 18 से अधिक आयु वर्ग में 64552 लोगों को टीकाकरण किया गया। अब तक इस वर्ग में 10.24 फीसदी लोगों को टीकाकरण हो चुका है। इसमें करीब 61 लाख लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।
-----------
जम्मू-कश्मीर राज्य की बहाली को हवन
जम्मू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्ज बहाल करने के लिए बाहू फोर्ट क्षेत्र में हवन करवाया। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि राज्य का दर्जा बहाली के लिए भाजपा सरकार में अच्छी भावना पैदा हो। कांग्रेस पहले दिन से ही 200 साल पुराने ऐतिहासिक राज्य का दर्जा खत्म करने और इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने का विरोध कर रही है। जम्मू के लोगों की भावनाओं को आहत किया गया है। जम्मू-कश्मीर एकमात्र डोगरा राज्य था, जिसकी अवधारणा और निर्माण डोगरा शासकों दारा किया गया था। अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद भाजपा सरकार ने टोल प्लाजा बढ़ाने सहित अन्य जन विरोधी फैसले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें