जम्मू। जीएमसी जम्मू में कोविड रोगियों के लिए आठ सौ से अधिक बेड उपलब्ध करवाने के साथ 87 क्रिटिकल केयर बेड भी हैं। यह बात जीएमसी के सर्जरी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. कैलाश सिंह ने शनिवार को कही। अस्पताल में डायलिसिस केंद्र, एलएमओ जलाशय, ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र शुरू किया है।
डॉ. कैलाश ने कहा कि पिछले साल अस्पताल को डायलिसिस के लिए गांधी नगर के सरकारी अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ा था, लेकिन अब ये सुविधा जीएमसी में शुरू हो गई है। जीएसी में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। मौजूदा ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र के अलावा, जीएमसी ने पिछले सप्ताह से अपने परिसर में 2400 एलपीएम क्षमता का एक नया संयंत्र चालू किया है। 20 हजार किलोलीटर क्षमता का एक तरल चिकित्सा ऑक्सीजन भंडार भी है, जिसे हर दिन भर दिया जाता है। उन्होंने कोविड की दूसरी लहर हमारी सामूहिक विफलता का नमूना है, क्योंकि हमने अनलॉक अवधि के दौरान काफी गलतियां की है।
××××××
जीएमसी व अन्य अस्पतालों में अब तक 706 ने गवाईं जान
महामारी के बीच जीएमसी और संबंधित अस्पतालों में अब तक 5935 लोगों को भर्ती कराया गया है, जिसमें 3100 लोग ठीक हो चुके हैं और 706 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या भी 12 थी, जिसमें जीएमसी जम्मू में 11 और चेस्ट डिजीज एंड टीबी अस्पताल में एक मौत हुई है।