फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर साइकाइटरी अस्पताल जम्मू को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (जेके-ई सहज) पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मेडिकल कॉलेजों के एसोसिएटेड अस्पतालों की श्रेणी में साइकाइटरी डिजीज अस्पताल जम्मू को पहला रैंक प्राप्त हुआ है। चेस्ट डिजीज अस्पताल जम्मू, सरकारी डेंटल कॉलेज श्रीनगर, बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल श्रीनगर और जीएमसी कठुआ क्रमश: दूसरे से पांचवें स्थान पर हैं। सरकार की ओर से ई सहज (अस्पताल प्रशासन के स्वचालन के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली) के रूप में नामित किया गया है। इसमें तृतीयक देखभाल, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इस पहल के कार्यान्वयन के पहले चरण में 575 सुविधाओं को शामिल किया गया है और चरणबद्ध अन्य सुविधाओं के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है। जेके-ई सहज को आउट बाउंड कॉलिंग के लिए रैपिड असेसमेंट सिस्टम (आरएएस) और 104 केंद्रीकृत स्वास्थ्य हेल्पलाइन के साथ एकीकृत किया गया है। इसके पोर्टल पर अपलोड किए गए रोगी फीडबैक के आधार पर सितंबर, 2022 के लिए वास्तविक समय के आधार पर रैंकिंग दी गई है।
----
जिलों की श्रेणी में सांबा
अस्पताल पहले स्थान पर
जिला अस्पताल की श्रेणी में सांबा अस्पताल को पहला स्थान मिला है। जिला अस्पताल पुंछ को दूसरा, जिला अस्पताल बांदीपोरा को तीसरा, गांधीनगर (जम्मू) अस्पताल को चौथा और जिला अस्पताल कुलगाम को पांचवां स्थान मिला है। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की श्रेणी में सीएचसी सीर अनंतनाग को पहला स्थान मिला है। एसडीएच बिजबिहाड़ा को दूसरा, सीएचसी यारीपोरा को तीसरा, राजीव गांधी अस्पताल जम्मू को चौथा और बीएचक्यू सीएचसी खेरी को पांचवां स्थान मिला है।
विज्ञापन

---
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में
पीएचसी काकापोरा अव्वल
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की श्रेणी में पीएचसी काकापोरा ने पहला स्थान हासिल किया किया। पीएचसी आशिमयूकाम पुलवामा को दूसरा, बीएचक्यू पीएचसी जादीबल श्रीनगर को तीसरा, बीएचक्यू पीएचसी मटन अनंतनाग को चौथा और बीएचक्यू पीएचसी बोनियार बारामुला को पांचवां स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें