फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: पुलवामा शहीदों के सम्मान में चिकित्सा शिविर लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के गांव गुड़ा मन्हासां में मंगलवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने पुलवामा, शहीदों के सम्मान में चिकित्सा शिविर लगाकर आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। तहसील प्रधान जसपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिविर की शुरुआत पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। अर्जुन सिंह ने कहा कि हमें देश के उन महान वीरों पर गर्व है, जो अपनी जान की परवाह किए बिना भारत माता की रक्षा की खातिर प्राणों की बाजी लगा गए। शिविर में काफी संख्या में ग्रामीणों ने आंखों की जांच कराई और मुफ्त दवाइयां लीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें