फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: संतों ने प्रवचन से कथा का रसपान करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के रामेश्वर धाम में एक माह से माघ माह के दौरान चल रहा 47 वां हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ मंगलवार को भंडारे के साथ संपन्न हो गया। रामेश्वर धाम के स्वामी प्रकाशानंद की देखरेख में 14 जनवरी से माघ माह के दौरान सुबह शाम मंत्रोच्च्चार के साथ पूजा के दौरान भक्तजनों को माघ माह के महत्व के बारे में कथा से रसपान कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कन्या पूजन व गो पूजन भी किया गया। प्रात: रामेश्वर धाम में हवन किया गया, जिसमें काफी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान संतों ने प्रवचन से कथा का रसपान करवाया। इस दौरान पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल सहित क्षेत्र के कहीं गणमान्य लोग मौजूद रहे। माघ माह संपन्न होने पर पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने कहा कि रामेश्वर धाम में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने से दूसरे राज्यों व अन्य जिलों से भी संगत इस पवित्र नगरी में आती है। उन्होंने कहा कि धर्म के उत्थान के लिए स्वामी प्रकाशानंद के योगदान को सराहा। बाद दोपहर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संत सुदामा, ओम प्रकाश आडवाणी, बलविंद्र कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें