फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिविर में 92 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। संवेदना सोसाइटी ने खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता निदेशालय में निशुल्क हृदय जांच शिविर लगाया। इसका उद्घाटन निदेशक एफसीएस, सीए रिफत कोहली जेकेएएस ने किया। शिविर में मेदांता अस्पताल गुड़गांव से पहुंचे हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम ने 92 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर का उद्देश्य उन कर्मचारियों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करना था, जो कर्तव्यों को पूरा करने में व्यस्त रहते हैं। विशेषज्ञों की टीम में डॉ. शांतनु सिंगला (हृदय रोग विशेषज्ञ), संदीप सिंह जामवाल (सहायक प्रबंधक विपणन), मंशु स्कोलिया, सानिया शर्मा, मुनीत, रिया, पर्ल, रोमिल सुशील गुप्ता, मनोज, दिव्यांश शामिल रहे। इस दौरान संयुक्त निदेशक अशोक कुमार, मुख्य लेखा अधिकारी अख्तर हुसैन, उप निदेशक आपूर्ति युद्धवीर पाधा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें