फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा बंदा सिंह बहादुर हॉकी क्लब ने एमबीएस को 2-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। हॉकी जेएंडके ने 1975 हॉकी विश्व कप विजय का जश्न मनाने के लिए केके हक्कू हॉकी स्टेडियम में प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया। यह मुकाबला दो सीमावर्ती क्षेत्र की टीमों पुंछ की बाबा बंदा सिंह बहादुर हॉकी क्लब और आरएस पुरा की एमबीएस हॉकी क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें बंदा सिंह बहादुर हॉकी क्लब ने 2-1 से जीत हासिल की। इस अवसर पर जम्मू जोन 5 के ड्रग कंट्रोल अधिकारी तेजवीर सिंह सोढ़ी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे वाली दवाओं के दुरुपयोग के प्रभाव पर जागरूक किया। मौके पर हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर सिंह, हॉकी जेएंडके के पूर्व महासचिव जीएस बख्शी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर कौल, दलजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, तेजिंदर सिंह, महासचिव सुपिंदर दीप सिंह बख्शी, आरपी सरना, अशोक शर्मा और प्रेम कुमार भगत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें