बाड़ी ब्राह्मणा में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया।
बाड़ी ब्राह्मणा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को पुरमंडल प्राइमरी हेल्थ सेंटर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें कई लोगों ने रक्तदान किया। कोरोना के चलते इस समय स्वास्थ्य विभाग रक्त की कमी से जूझ रहा है। उसी की पहल करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया। इस मौके पर कहा गया कि लोगों में यह भ्रांतियां हैं कि रक्तदान करने से शरीर में दुर्बलता आती है। जबकि यह सत्य नहीं है। रक्तदान से दूसरे की जान बचाई जा सकती है।
आने वाले दिनों में कोरोना से लड़ने के लिए यह काफी असरदार साबित हो सकता है। क्योंकि कोरोना के चलते इस समय रक्त की काफी जरूरत पड़ रही है, जो शिविर लगाकर ही पूरी की जा सकती है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग इस महामारी को हराने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद