दोमाना। सीआरपीएफ की 121 बटालियन की ओर से सोमवार को भलवाल के रायपुर गांव में चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 200 ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही जागरूक भी किया गया। शिविर में डॉक्टर निशा थापा, आशीष कौल, आशा किरण, अमित कुमार और सीआरपीएफ 38 बटालियन के डॉक्टरों ने सेवाएं दी। शिविर का आयोजन सीआरपीएफ 121 बटालियन के कमांडेंट हीरानगर और कठुआ प्रह्लाद पासवान के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर वरिंदर कुमार बट्ट, द्वितीय कमान अधिकारी अरविंद सिंह, सहायक कमान अधिकारी रविचंद्र, सरपंच रीता देवी और अंजु गुप्ता आदि मौजूद रहे।