जम्मू। भीम आर्मी एकता मिशन की प्रदेश इकाई की बैठक गुरु रविदास घर बाहु फोर्ट में हुई। इसमें 25 सितंबर को भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय महासचिव हितेश माही के जम्मू दौरे पर चर्चा की गई। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार लोनी ने कहा कि प्रदेश में शोषित, वंचित समाज को अधिकारों से दूर रखा जा रहा है। प्रदेश में लंबे समय से पद्दोन्नति में आरक्षण बंद है। प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण और अनुसूचित जाती को 15 फीसदी आरक्षण देने में देरी हो रही। ऑल जम्मू बेस्ड रिजर्व्ड इंप्लाइज के लिए तबादला नीति नहीं बन रही। इन सभी मुद्दों पर राष्ट्रीय महासिचव चर्चा कर रणनीति तय करेंगे।