मेडिकल शिविर के दौरान एक रोगी की जांच करते डाक्टर
- फोटो : RSPURA
ज्यौड़ियां। नगर पालिका खौड़ के वार्ड-आठ में रविवार को एसआरएल डायग्नोस्टिक्स की तरफ से चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें 225 लोगों ने सेहत की जांच कराई। शिविर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर बलबीर सिंह की तरफ से लगाया गया। शिविर में प्रोफेसर कर्ण सिंह, सेवानिवृत्त लेक्चरर जगदेव सिंह, देवेंद्र सिंह चिब, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश रैना आदि ने सेवाएं दीं। शिविर में विशेषज्ञों की टीम ने मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल के टेस्ट किए। इस मौके पर विशाल गुप्ता, बलबीर सिंह भाऊ, विशाल गुप्ता, जगदेव सिंह मौजूद रहे। संवाद
शिविर में लोगों स्वास्थ्य जांचा
आरएस पुरा। कस्बे में श्री सत्य साईं हेल्थ केयर की ओर से केडी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के सहयोग से चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर पहुंचे और शिविर में आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां वितरित कीं। डॉक्टरों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के मकसद से शिविर लगाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया है। संवाद