फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंक पीड़ित 158 परिवारों के जख्म पर मरहम, एलजी ने सौंपे नियुक्तिपत्र

विज्ञापन
LG  MANOJ SINHA HANDS OVER 250 JOB LETTERS TO FAMILY MEMBERS OF TERROR VICTIMS AT SKICC IN SRIN
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंक पीड़ित और 158 परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी के नियुक्तिपत्र सौंपे। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को नियुक्तिपत्र सौंपे जाने का आंकड़ा 278 पहुंच गया। इससे पहले बारामुला में 13 जुलाई को 40 और 28 जुलाई को जम्मू में 120 नियुक्तिपत्र उन्होंने सौंपे थे।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने कहा कि ये नियुक्तिपत्र दशकों बाद मिले न्याय का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, यहां 250 को नियुक्तिपत्र दिए जाने थे। बाकी 92 को उनके संबंधित जिला मुख्यालयों पर नियुक्तिपत्र सौंपे जाएंगे। यह प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक सभी वास्तविक मामलों का निपटारा नहीं हो जाता। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद से पीड़ित लोगों को राहत, अनुकंपा नियुक्ति और अन्य प्रकार की सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और त्वरित करने के लिए एक वेब पोर्टल विकसित किया है। जिला और संभाग स्तर पर हेल्पलाइन भी स्थापित की गई हैं।

इस दौरान पीड़ित परिवारों ने अपनी दर्द भरी दास्तां साझा की। उपराज्यपाल ने शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से पीड़ित परिवारों के साहस और दृढ़ता को सलाम किया। उन्होंने कहा कि दशकों से पड़े ज़ख्म अब भर रहे हैं। आज मिले नियुक्तिपत्रों ने उन परिवारों को राहत का एहसास दिलाया है जो वर्षों से चुपचाप आघात सह रहे थे।
विज्ञापन

अब अलगवावाद नहीं...आम नागरिकों को गले लगाया जा रहा
एलजी ने अनुच्छेद 370 की समाप्ति के तारीख 5 अगस्त 2019 को नए जम्मू-कश्मीर की शुरुआत बताया। कहा, अब यहां अलगाववाद नहीं आम नागरिकों को गले लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें