बुद्धल तहसील के फलनी क्षेत्र में उबलते पानी और करंट की चपेट में आने से तीन मासूम सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसके माता पिता बुरी तरह से झुलस गए।
सभी को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार फलनी निवासी मोहम्मद फारूक अपने परिवार के साथ सो रहा था।
शनिवार की रात उसने कमरे में ही प्लास्टिक की बाल्टी में पानी गर्म करने के लिए बिजली की रॉड लगा रखी थी। रात भर रॉड लगे रहने से पानी उबलना शुरू हुआ और भोर में चार बजे बाल्टी फट गई।