एसएमवीडीयू में एचडीएफसी बैंक की तरफ से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। आन लाइन टेस्ट, टेक्निकल और एचआर इंटरव्यू केबाद छह छात्रों का चयन हुआ। एमबीए प्रथम वर्ष केछह छात्रों को समर ट्रेनिंग के लिए चुना गया।
इन्हें स्टाइपंड और प्री-प्लेसमेंट आफर भी दिया गया। एचडीएफसी कैंपस रिक्रूटमेंट पैनल, जिसमें क्लस्टर हेड सचिन महाजन, एचआर सजाद अली और ब्रांच मैनेजर कटड़ा अनुज महाजन शामिल थे, ने एमबीए छात्रों के लिए आयोजित इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
एसएमवीडीयू केकुलपति डा. संजीव जैन ने सभी को बधाई देते हुए मेहनत से कार्य करने का आग्रह किया।