फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: न्यायिक अधिकारियों को शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति पुनीत गुप्ता ने किया सांबा का दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पुनीत गुप्ता ने शनिवार को प्रशासनिक निरीक्षण के लिए सांबा का दौरा किया। न्यायमूर्ति ने न्यायिक अधिकारियों को शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने और प्रशासन की दक्षता में सुधार के लिए ई-कोर्ट की अवधारणा का सर्वोत्तम उपयोग करने को कहा।
न्याय प्रशासन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए न्यायमूर्ति ने जिला प्रशासन, न्यायिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी अंगों अर्थात् जिला प्रशासन, न्यायपालिका और पुलिस को जाति, पंथ, नस्ल, धर्म, रंग, भाषा, लिंग में बिना भेदभाव न्याय के प्रभावी प्रशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक टीम के रूप में काम करना होगा। उन्होंने जिला न्यायालय सांबा, एडीआर केंद्र, न्यायिक क्वार्टरों और अधिवक्ताओं के मंडलों का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांबा बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट सुभाष सिंह ने उनके सामने पार्किंग, पुस्तकायल, आदि की मांग उठाई। मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सांबा सोनिया गुप्ता, उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, एसएसपी बेनाम तोश, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अदनान सईद, मुख्य न्यायिक अधिकारी प्रीत सिमरन ग्रोवर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा कपूर निश्चल, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें