फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दिवाली से पहले कर्मचारियों में खुशी, जेकेआरटीसी ने कर्मियों को दिया दो माह का वेतन 

Sat, 30 Oct 2021 10:50 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर परिवहन विभाग ने जारी किया 7.5 करोड़ रुपये का बजट। 1800 कर्मचारियों को मिलेगी राहत। कर्मचारी चार माह का वेतन जारी करने की लंबे समय से कर रहे थे मांग। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) के कर्मचारियों को दिवाली से पहले सरकार ने थोड़ी राहत दी है। कर्मचारियों की चार महीने की लंबित वेतन में से दो महीने का वेतन शनिवार को मिला है। परिवहन विभाग ने जेकेआरटीसी के लिए 7.5 करोड़ का बजट जारी किया था। दिवाली से पहले वेतन मिलने से कर्मचारियों को राहत मिली है। हालांकि कर्मचारी सरकार से सभी लंबित वेतन जारी करने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: सर्दी ने पकड़ा जोर, कश्मीर में ठंड बढ़ी, लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 5.5
जेकेआरटीसी में कार्यरत 1800 कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नहीं मिला था। दिवाली पर सरकार ने कर्मचारियों को राहत देते हुए 7.5 करोड़ रुपये जारी किए। इससे कर्मचारियों को जून और जुलाई महीने के वेतन का भुगतान किया गया। शनिवार को कर्मचारियों को एक साथ दो महीने का वेतन मिला। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार को चार महीने का वेतन जारी करना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक साथ दो महीने का वेतन मिलने से दिवाली मना सकेंगे। लेकिन बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए सरकार से बकाया वेतन भी जल्द जारी करना चाहिए। यूटी आफ जेएंडके लद्दाख रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन वर्कर यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि दिवाली से पहले वेतन जारी होने से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन सरकार को चाहिए कि वह बकाया वेतन भी जल्द जारी करे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें