युवक ने फंदा लगा समाप्त की अपनी जीवन-लीला संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा कस्बे कि वार्ड 8 में एक युवक द्वारा रहस्यमय हालात में फंदा लगाकर अपनी जीवन-लीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राहुल सांगरा पुत्र मुलख राज निवासी दबलैहड़ ने कस्बे की वार्ड नंबर 8 में अपनी बहन के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाते हुए अपनी जान दे दी है। वहीं घटना के उपरांत पुलिस को जानकारी देने पर मौेके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए मृतक का शब उप जिला अस्पताल मैं पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि राहुल अपनी बहन कि कल आया हुआ था और जिस में झगड़ा कभी उस समय घर पर कोई नहीं था l राहुल की बहन वह अन्य परिजन अपने रिश्तेदारों के यहां भी हुए थे l जब वापस लौटे तो राहुल पहली मंजिल के एक कमरे में लटका हुआ था l आर एस पुरा पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।