पत्रकारों को जानकारी देते हुए स्वामी प्रकाशानंद जी
- फोटो : AMAR UJALA
महाराष्ट्र मैं साधु ब संत समाज की हत्या पर कड़ी निंदा की संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा रमेश्वर धाम गीता भवन के स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज ने महाराष्ट्र में दो संतों की हुई निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि दोषी लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए आरएस पुरा क्षेत्र में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज ने कहा कि इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर का साधु संत समाज पूरी तरह से आहत है! स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज ने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की तो 3 मई के बाद राज्य जम्मू कश्मीर का साधु समाज महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान कर विरोध प्रदर्शन करेंगे l उन्होंने कहा कि भारत देश साधु संतों की धरती है और अब कुछ प्रदेशों कि सरकार की गलत नीतियों के कारण संतों पर हमले हो रहे हैं! उन्होंने कहा कि संतों को पीटकर हत्या करने पर कड़ी निंदा की l