फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आदमी के घर पहुंचने के बाद पटाखों से दहल गया पूरा इलाका, जानें क्या थी वजह

Thu, 14 Dec 2017 12:26 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन
सिविल सर्विसेज की परीक्षा में रिजर्व कैटगरी में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले का सैयद हामिद बुखारी सफल हुआ है। पहाड़ी समुदाय के पहले युवक के परीक्षा में सफल होने पर बुधवार को गांव पहुंचे हामिद का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


ढोल नगाड़े की गूंज तथा पटाखों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। जिले की लार तहसील का एक कंडी और आखिरी गांव वालिवार बुधवार को उस समय ढोल नगाड़ों और पटाखों की आवाजों से गूंज उठा जब हामिद नतीजे निकलने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचा।

स्थानीय लोगों ने हामिद का फूल मालाओं और मिठाइयां बांट स्वागत किया। हामिद ने बताया कि सिविल सर्विसेज 2016 की परीक्षा का रिजल्ट 31 मई को आया था और रिजर्व लिस्ट में सीरियल नंबर 2 पर नाम है। उसने कहा कि लोगों की सेवा करना ही उसका मकसद है।
विज्ञापन


मेहनत तथा सही मार्गदर्शन से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। हामिद को इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस (आईसीएलएस) का विभाग मिला है। उन्होंने बांदीपोरा के उमर पब्लिक स्कूल, मलंगपोरा से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त कर इस्लामिक यूनिवर्सिटी अवंतीपोरा से बीबीए किया है। फिलहाल जेएनयू से इंटरनेशनल स्टडीज पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें