फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को रवाना होगा 275 हज यात्रियों का पहला दल

Sun, 17 Aug 2014 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
27 अगस्त से शुरू हो रही हज यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रीनगर से यात्रा के पहले जत्थे में 275 लोग रवाना होंगे। मंडलायुक्त रोहित कंसल ने यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन


अलावा कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, श्रीनगर तथा बडगाम जिलों के उपायुक्त तथा कई दूसरे आलाधिकारी मौजूद थे। 275 यात्रियों का पहला जत्था श्रीनगर हवाई अड्डे से सीधा मदीना मुनवरा के लिए रवाना होगा।

विमानों के उड़ान का सिलसिला 12 सितम्बर तक जारी रहेगा। मंडलायुक्त ने बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों से हज जाने वाले श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को हज पर जाने वालों के लिए बेहतर परिवहन सेवा भी मुहैया करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन


हज-हाउस के आसपास सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने की हिदायतें भी बैठक में मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को दी गई। बिजली, पानी तथा दूसरी सुविधाओं की ओर भी ध्यान देने के निर्देश बैठक में जारी किए गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें