फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में खलल डालने की साजिश रच रहा है हाफिज

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के चुनाव में खलल डालने के लिए पीओके में साजिश रची जा रही है। मुंबई हमलों के मास्टर माइंड जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद ने एलओसी पर डेरा जमा रखा है। वह पिछले दस दिन से लगातार रैकी कर रहा है।
विज्ञापन


पहले चरण के मतदान में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए वह लगातार पाक सेना, आईएसआई और आतंकी संगठनों के साथ बैठकें कर रहा है ताकि अधिक से अधिक आतंकियों की घुसपैठ कराकर चुनाव में खलल डाला जा सके।

यही नहीं, सईद ने पाक सेना को एलओसी से सटे पीओके के रिहायशी इलाकों में सीमेंट के बंकर बनाने के लिए भी कहा है, जहां से वह अपनी आतंकी गतिविधियों को चला सके। क्योंकि जिस तरह से पिछले दिनों आईबी और एलओसी पर भारतीय सेना ने फायरिंग की, उसी तरह से फिर से फायरिंग होगी। दरअसल, हाफिज सईद चाहता है कि दोनों तरफ से फायरिंग होती रहे और तनाव बना रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन

पीओके में सीमेंट के बंकर बनाने योजना बना रहा है सईद

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार 10 नबंवर को जमात उद दावा प्रमुख ने नौशेरा के झंगड़ क्षेत्र के पास एलओसी से सटे पीओके कोटली में पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों, स्थानीय लोगों और आईएसआई अधिकारियों संग बैठक की।

इसमें सईद ने पाकिस्तानी सेना को कहा कि नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास जितने भी गांव हैं, वहां 10 फुट चौड़े और इतने ही लंबे सीमेंट के बंकर बनाए जाएं। क्योंकि जिस तरह से पिछले दिनों आईबी और एलओसी पर भारतीय सेना ने फायरिंग की, उसी तरह से फिर फायरिंग हो सकती है।

ऐसे में आतंकियों को सुरक्षित ठिकाना मिल सके। दरअसल, हाफिज सईद चाहता है कि दोनों तरफ से फायरिंग होती रहे और तनाव बना रहे। इससे घुसपैठ कराने में मदद मिल जाएगी। पहले चरण में घाटी तथा दूसरे चरण में कश्मीर और पुंछ के इलाके में चुनाव हो रहे हैं। इसलिए पुंछ, राजोरी और कश्मीर में घुसपैठ की रणनीति बनाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें