रियासी। बाबा बंदा सिंह बहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में डेरा बाबा के स्थानीय गुरुद्वारा में रविवार को गुरमत समागम का आयोजन किया गया। डेरा बाबा के दसवें गद्दीनशीन बाबा जतिंदर पाल सिंह सोढी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। रविवार सुबह दस बजे गुरुद्वारा साहिब में रागी जत्थों व कथावाचक की तरफ से गुरु महिमा का गुणगान किया गया। दोपहर लगभग दो बजे गुरमत समागम का समापन हुआ। संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। श्रद्धालुओं को लंगर का प्रसाद वितरित किया गया। संवाद