जम्मू। राजकीय महिला काॅलेज भगवती नगर के पंजाबी विभाग ने सोमवार को कॉलेज परिसर में नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया।प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का निर्णायक पर्यावरण विज्ञान विभाग की डॉ. मौसमी रैना और समाज शास्त्र विभाग की प्रो. निशा भगत ने किया।
प्रतियोगिता में छात्रा गुरलीन कौर ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। सुकृति शाशू को द्वितीय और दिव्या भट्ट को तृतीय पुरस्कार मिला। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉ. मीरू अबरोल के संरक्षण में नशा मुक्त भारत अभियान की संयोजक प्रो. परविंदर कौर की ओर से किया गया था। प्राचार्या डॉ. मीरू अबरोल ने कहा कि साइकोएक्टिव दवाएं ऐसे पदार्थ हैं, जो जब किसी के सिस्टम में ली जाती हैं या दी जाती हैं तो मानसिक प्रक्रिया जैसे धारणा, चेतना, मनोदशा या भावनाओं को प्रभावित करती हैं। ये पदार्थ मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बदल देते हैं। मस्तिष्क इन दवाओं पर अत्यधिक निर्भर हो जाता है और इनके बिना काम नहीं कर पाता है। इससे कई और स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए इन दवाइयों या पदार्थों से हमेशा दूर रहना चाहिए।