उत्तरी कश्मीर के सीमांत ज़िले बांदीपोरा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटी गुरेज़ घाटी में जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के प्रयास के साथ क्षेत्र में 6 और 7 अगस्त को गुरेज फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र की संस्कृति का प्रदर्शन करने के लिए पारंपरिक भोजन, खेल और कला का प्रदर्शन होगा। एक अधिकारी ने बताया कि वह बहुप्रतीक्षित गुरेज फेस्टिवल की मेजबानी के लिए तैयार है, जो क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य का जीवंत प्रदर्शन प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि इस फेस्टिवल के दौरान पोलो मैच, पारंपरिक लोक नृत्य के प्रदर्शन होंगे।