फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजीटल स्टेज पर रंग जमाएंगे गुरदास मान

Fri, 25 Dec 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइट, साउंड और कला का अनोखा संगम। डिजीटल स्टेज और चकाचौंध कर देने वाली लाइटों के बीच महान पंजाबी गायक गुरदास मान, राक स्टार बोहेमिया, गायक व कलाकार गिप्पी ग्रेवाल सहित अन्य कलाकार जब स्टेज पर उतरेंगे तो जम्मू वासियों को पहली बार अनोखा अनुभव प्राप्त होगा।
विज्ञापन


श्रोताओं को पहली बार किसी स्टेज शो में आधुनिक तकनीक का संगम देखने को मिलेगा। इसके अलावा ओलंपिक और बड़े खेल आयोजनों की तर्ज पर पहली बार आकर्षक आतिशबाजी देखने को मिलेगी, जो इससे पहले किसी कार्यक्रम में देखने को नहीं मिली है।

इस बार लोगों को किसी ओपन कार्यक्रम का अलग ढंग से लुत्फ उठाने का अवसर मिलेगा। 27 दिसंबर को शहर के एमए स्टेडियम में होने वाले 11वीं राष्ट्रीय मस्तोगी डू चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। स्टेडियम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार ज्यादातर कलाकार रविवार की सुबह पहुंचेंगे। कार्यक्रम के लिए लगाया गया डिजीटल स्टेज विशेष तौर पर चंडीगढ़ से लाया गया है।

इसके अलावा रंग-बिरंगी लाइटें कार्यक्रम में रंग जमाएंगी। जो पहले जम्मू में किसी कार्यक्रम में लोगों को देखने को नहीं मिली होंगी। साथ ही कार्यक्रम का पूरा साउंड सिस्टम दिल्ली और चंडीगढ़ से पहुंच चुका है।

जिसका ट्रायल शनिवार को होगा। आयोजकों की ओर से 15 हजार लोगों की व्यवस्था की गई है। उनका कहना है कि अब तक  संगीत प्रेमियों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें