फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान, दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका

Tue, 15 Sep 2020 09:29 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : भारतीय सेना
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में स्थित मरवाल गांव में मंगलवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई। एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। 

विज्ञापन


इसी सूचना पर पुलिस, 50 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके को सील करके तलाशी अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि जिस जगह पर उनके छिपे होने की सूचना मिली थी, वहां सुरक्षाबलों की टीम के पहुंचते ही आतंकियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने जिस इलाके को घेर रखा है, वहां फिलहाल दो-तीन आतंकी छिपे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें