फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीमा पर शांति लेकिन लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। परगवाल सेक्टर के साथ लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा हालांकि खामोश है, लेकिन लोगों के दिलों में दहशत है। लोगों को डर है कि कहीं पाकिस्तान गोकीबारी न शुरू कर दे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जैसे ही लोगों को भारत की ओर से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले की जानकारी मिली। युद्ध की आशंका से लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपने टेलीविजन के सामने बैठकर समाचार सुनते रहे। दोपहर को प्रशासन ने सरहद पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दे दी। हालांकि कुछ लोग अपने वाहनों पर छोटे बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर निकल गए तो वहीं कई ग्रामीण अभी सरहद पर डटे हुए हैं। उनका कहना था कि हम रोज-रोज के पलायन से तंग आ चुके हैं। भारत को बिना किसी देरी पाकिस्तान पर हमला कर देना चाहिए, जिससे रोज रोज की लड़ाई ही खत्म हो जाए।
तहसील परगवाल के लोगों को प्रशासन की ओर से सुरक्षित स्थान राधा स्वामी आश्रम कंगरेल में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है। वहां पर भोजन, पीने का साफ पानी और चिकित्सा आदि के प्रबंध किए जा रहे हैं। हालांकि अभी गाड़ियां क्षेत्र में नहीं पहुंची हैं, जिसका इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें