फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुलमर्ग गंडोला 22 से 29 सितंबर तक बंद रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रखरखाव कार्य के चलते लिया गया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। जम्मू और कश्मीर केबल कार कॉर्पोरेशन (जेकेसीसीसी) ने विश्व के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में गंडोला को वार्षिक निरीक्षण और रखरखाव के लिए 22 से 29 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है। जेकेसीसीसी के एक अधिकारी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध केबल कार सेवा के सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए नियमित सुरक्षा जांच के तहत अस्थायी रूप से सेवा को बंद किया गया है।
विज्ञापन

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि निर्धारित वार्षिक निरीक्षण और रखरखाव के कारण गंडोला 22 सितंबर से 29 सितंबर तक बंद रहेगा। असुविधा के लिए खेद है। बता दें कि एशिया की सबसे बड़ी और सबसे ऊंची केबल कार परियोजना गुलमर्ग गंडोला प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटकों को आकर्षित करती है और इसे कश्मीर के प्रमुख आकर्षणों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें