रियासी। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा के साथ जिले के दूसरे धार्मिक स्थल श्री शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू में मौजूद ढाबा तथा रेस्त्रां सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक ही खोले जाएंगे। जिले में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुुए डीसी चरणदीप सिंह ने शुक्रवार को नए निर्देश जारी किए। इनमें दोनों स्थानों पर यात्रा पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। इस के लिए सभी यात्रियों को जांच करवाना अनिवार्य होगा। संवाद