फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर सरकार का विशेष सत्र 4 जुलाई से, जीएसटी पर हो सकता है फैसला

Fri, 30 Jun 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Mehbooba Mufti - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विधानसभा का विशेष सत्र चार जुलाई से श्रीनगर में बुलाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता की ओर से शुक्रवार को विशेष सत्र का कैलेंडर जारी किया गया। सदन की कार्यवाही आठ जुलाई तक चलेगी। माना जा रहा है कि जीएसटी को लागू करने के लिए सत्र आहूत है। 
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार सत्र चार जुलाई को सुबह 10 बजे शुरू  होगा। सत्र चार, पांच, सात तथा आठ जुलाई को चलना है। छह जुलाई को अवकाश रहेगा। विधान परिषद के अध्यक्ष ने भी चार जुलाई को सत्र की अधिसूचना जारी की है।

आठ जुलाई तक चलने वाले सत्र में छह तथा सात जुलाई को अवकाश रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने दो से आठ जुलाई के बीच विभिन्न वित्त तथा सदन की समितियों की बैठकों को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही विधायकों के भ्रमण कार्यक्रम पर भी इस अवधि में रोक रहेगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

GST
रियासत में जीएसटी को लागू करने के लिए रियासती सरकार की ओर से कई बार कोशिशें की गईं। विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया, लेकिन विपक्षी दलों के विरोध के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। सरकार ने इस पर चर्चा कर सहमति बनाने के लिए सर्वदलीय सलाहकार ग्रुप का गठन किया।

इसकी दो बैठकें हुईं, लेकिन एक राय नहीं बन पाई। भाजपा की ओर से लगातार एक जुलाई से जीएसटी लागू करने के लिए दबाव डाला जाता रहा। इसके साथ ही जम्मू संभाग के कारोबारियों की ओर से भी जीएसटी के पक्ष में आवाज बुलंद की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें