फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में चुनाव से पहले दंगे का प्रयास

Sun, 02 Nov 2014 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही शहर में कुछ शरारती एवं अराजक तत्व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश में जुट गये हैं। रविवार को भाजपा के मंडल प्रधान की दुकान पर पत्थर मारे गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति चोटिल भी हुआ। बीते करीब एक सप्ताह से शहर के मुख्य चौक और आसपास के इलाकों में कुछ दुकानों पर पत्थर मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन


पथराव की घटनाओं के पीछे अलगाववादी तत्वों के शामिल होने की भी बात कही जा रही है। शहर में सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात करने के अलावा शहर की गलियों में 200 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा है। इसके चलते शहर में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।

रविवार शाम करीब पांच बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने भाजपा के नेता एवं व्यापार मंडल प्रधान विजय गुप्ता की दुकान पर पत्थर मारे। हालांकि, इस दौरान विजय गुप्ता को कोई चोट नहीं आई, पर पत्थर एक राहगीर को जा लगा। इससे वह घायल हो गया। लगातार हो रहीं पथराव की घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


शाम छह बजे के बाद शहर के मुख्य चौक और हर गली में 200 से अधिक पुलिस वालों की तैनाती कर दी गई। डीएसपी हेड क्वार्टर अब्दुल हमीद चौधरी से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पुलिस सख्ती से अपना काम कर रही है। जल्द ही पत्थर मारने वालों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

2003-04 में किए गए थे ग्रेनेड हमले
2003-04 में शहर के मुख्य चौक और आसपास के इलाकों में पांच ग्रेनेड हमले किये गये थे। इनमें एक युवती सहित चार लोगों की मौत हो गई थी करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए थे। इन हमलों की जांच के बाद पुलिस ने नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व एमएलसी मीर नजीर को गिरफ्तार किया था। उससे कुछ ग्रेनेड और अन्य सामान भी बरामद हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें