फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: भाजपा कार्यकर्ता को गोलियों से भूना, ग्रेनेड हमले में एक की मौत

Sun, 30 Apr 2017 10:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में आतंकी घटनाओं में दिन-ब-दिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद रविवार शाम आतंकियों ने श्रीनगर के खानयार पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। जबकि पुलवामा में एक बीजेपी कार्यकर्ता को आतंकियों ने गोलियों से भून दिया, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने श्रीनगर के खानयार पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। घटना के बाद आतंकी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं इस दौरान मौके पर मौजूद गुलाम मोहम्मद खान निवासी बटपोरा की मौत हो गई।

सीआरपीएफ प्रवक्ता राजेश यादव ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक एएसआई समेत चार जवान और एक स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने भाजपा कार्यकर्ता को गोलियों से भून दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान निशार अहमद के रूप में हुई है।

हालत गंभीर होने के चलते उन्हें श्रीनगर इलाज के लिए लाया गया है। सूत्रों के मुताबिक निशार भाजपा से जुड़े थे। घटना के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक निशार को चार गोलियां लगी है। इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश जारी है।
Trending Videos
विज्ञापन

मंगलवार को सेना की पेट्रोलिंग पार्टी को बनाया था निशाना

घाटी में तैनात सेना के जवान - फोटो : File Photo
दोनों हमले के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ था इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर हमला कर दिया था। इस दौरान भी हवाई फायरिंग में एक नागरिक घायल हो गया था। घटना में भी सुरक्षाबलों के हाथ कोई आतंकी नहीं आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें