दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एक बार फिर आतंकियों ने नापाक हरकत की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आतंकियोंं ने त्राल में पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया। हमले में 2 नागिरकों की जान चली गई।
पीडीपी नेता ने उनके मंत्री के काफिले पर हमले की पुष्टि की है और कहा कि इस हमले में उनके मंत्री बाल-बाल बच गए हैं।
#PakAttacksKashmiris | PDP confirms attack on minister's cavalcade. "we had a narrow escape," says PDP leader https://t.co/lpnVZxoMbs
— Republic (@republic) September 21, 2017
#UPDATE Tral (J&K) attack: Terrorists had opened fire after lobbing grenade. 7 CRPF personnel injured.
— ANI (@ANI) September 21, 2017
बताया जा रहा है कि हमला बस स्टैंड के पास हुआ। आतंकियों ने ग्रेनेड हमले के बाद फायरिंग भी की जिसमें की 7 सीआरपीएफ के जवानों के 31 लोग घायल हो गए हैं और 2 लोगों की मौत हो चुकी है।
हमले में मरने वाले तीनों लोगों की शिनाख्त कर ली गई है जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए लोगों की शिनाख्त छत्तरगाम की इस्लामिक यूनिवर्सिटी की एमबीए छात्रा पिंकी कौर और त्राल पाईन के ग़ुलाम नबी त्राग के रूप में हुई है।
इससे पहले बीती रात जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर से फायरिंग की। फायरिंग में आसप पास के ग्रामीणों के घर को नुकसान पहुंचा।
उल्लेखनीय है कि अरनिया में पिछले छह दिनों से पाक रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहा है। इससे पहले पाक की गोलीबारी से एक महिला की मौत हो गई थी और पांच स्थानीय लोग बुरी तरह घायल हो गए थे।