फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की सीमा से लगते हीरानगर में ऐतिहासिक मंदिर पर ग्रेनेड हमला, आतंकी निशाना चूके

Thu, 31 Dec 2020 12:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
मंदिर पर ग्रेनेड हमले के बाद तैनात सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर से सटे जांडी इलाके में प्राचीन किले वाले मंदिर पर ग्रेनेड हमले से दहशत मच गई। हमले में आतंकी अपना निशाना चूक गए। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भी जगह-जगह नाकाबंदी कर दी गई। देर रात तक आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। पुलिस को घटनास्थल से ग्रेनेड की पिन मिली है। 

25 दिसंबस से चार दिनों के दौरान पुंछ और जम्मू में मंदिरों पर हमले की तैयारी करते छह आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में कठुआ जिले के हीरानगर में यह हमला पाकिस्तान की उसी साजिश का हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन


एसएसपी कठुआ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि शाम 7.30 बजे हीरानगर सेक्टर के एक मंदिर पर ग्रेनेड हमला किया गया। हमलावर अपना निशाना चूक गए। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया है। हीरानगर सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ के कई रूट हैं, लेकिन इलाके में लंबे अरसे बाद आतंकी हमले की वारदात हुई है।

चार दिन में पुंछ-जम्मू से पकड़े गए 6 आतंकी
रविवार को पुलिस ने लश्कर के आतंकी को दो ग्रेनेड के साथ जम्मू के बाग-ए-बाहु के पास से गिरफ्तार किया था। इससे एक दिन पूर्व पुंछ लश्कर के नए संगठन से जुड़े आतंकियों के तीन मददगार काबू किए गए थे। तीनों को सीमा पार बैठे हैंडलर ने पुंछ के एक मंदिर पर ग्रेनेड हमले का काम सौंपा था।

इसी तरह से 25 दिसंबर को आतंकी तंजीम द रजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) के दो आतंकी जम्मू से गिरफ्तार किए गए थे। दक्षिण कश्मीर के रहने वाले दोनों आतंकियों से एके-47 राइफल, एक पिस्टल और अन्य असलहा बरामद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें