फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में विस्फोट, सात जवान घायल

Tue, 07 Jun 2016 10:19 AM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
ग्रेनेड - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के वाहन में विस्फोट होने से सात जवान घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। विस्फोट के कारणों का पता लगाने को जांच शुरू कर दी गई है। घटना पुलवामा के कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर की है। यहां सोमवार को दोपहर के समय अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के चार जवान और सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। घटना की शुरुआत में सूचना थी कि कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर खड़ी सीआरपीएफ की गाड़ी पर आतंकियों ने ग्रेनेड दागा है।

लेकिन, अमर उजाला से बात करते हुए एसएसपी पुलवामा रईस मोहम्मद भट ने ग्रेनेड हमले की बात को सिरे से नकारते हुए कहा कि यह कोई हमला नहीं था। उन्होंने कहा कि कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर खड़ी सीआरपीएफ की गाड़ी में टियर-स्मोक ग्रेनेड फटने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें