जम्मू में सांबा मानसर मार्ग पर नड पुलिस नाके के समीप ग्रेनेड हमला हुआ है। हमले में किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। हमलावरों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंके जाने के बाद सांबा जिले के नड इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक देर रात एक विस्फोट हुआ। इसके बाद पता चला कि सांबा-मानसर मार्ग पर नड इलाके में पुलिस नाके को निशाना बनाते हुए एक ग्रेनेड फेंका गया था। ग्रेनेड निशाना चूक गया और सड़क पर जा गिरा। आईजीपी जम्मू ने कहा कि पुलिस नाके पर ग्रेनेड फेंका गया लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ, आगे की जांच जारी है।