फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सोपोर में आतंकियों का ग्रेनेड हमला, 19 नागरिक घायल, छह की हालत गंभीर

Tue, 29 Oct 2019 01:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड में सोमवार को आतंकियों ने एक ग्रेनेड हमला किया, जिसमें 19 नागरिक घायल हैं। छह घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया है। घायलों में एक महिला की हालत नाजुक है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दहशतगर्दों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन




घटना यूरोपीय यूनियन के दौरे से एक दिन पहले हुई है। जहां यह घटना हुई वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। जिस समय धमाका हुआ आसापास  दुकानें खुली हुई थीं। इसे दहशत फैलाने की साजिश माना जा रहा है। 

अधिकारियों के अनुसार, अज्ञात आतंकियों ने सोमवार शाम लगभग पांच बजे सोपोर बस अड्डे पर ग्रेनेड हमला किया। जिस समय हमला हुआ वहां काफी भीड़ थी। दुकानें भी खुली हुई थीं। हमले में आतंकियों ने नागरिकों को ही निशाना बनाया। 
विज्ञापन


फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावर कौन थे। घटना के बाद सीआरपीएफ की 179वीं बटालियन ने मौके पर पहुंच कर इलाके को घेर लिया है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। 

विज्ञापन

दो दिन पहले भी आतंकियों ने फेंका था ग्रेनेड

इससे पहले दिवाली से एक दिन पहले शनिवार को श्रीनगर के कर्ण नगर इलाके में शनिवार शाम 6:50 बजे बाइक सवार दो आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नाके पर ग्रेनेड फेंकने के साथ ही अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर और पांच जवान घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें