फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: महिलाओं ने थामा ईवी का स्टेयरिंग, जम्मू से श्रीनगर निकली ग्रीन टूरिज्म रैली

Sat, 26 Sep 2026 10:54 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू से श्रीनगर के लिए 22 महिलाओं की 10 इलेक्ट्रिक कारों वाली ग्रीन टूरिज्म रैली रवाना हुई, जिसका उद्देश्य स्वच्छ परिवहन और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
ईवी रैली को झंडी दिखाते पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ परिवहन और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को जम्मू से श्रीनगर तक महिला नेतृत्व वाली इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) रैली निकाली गई। फिक्की फ्लो जम्मू, कश्मीर और लद्दाख की ओर से आयोजित रैली को टीआरसी कॉम्प्लेक्स जम्मू से निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य जम्मू अरुण मन्हास और संयुक्त निदेशक पर्यटन जम्मू ऐजाज कैसर मलिक ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 22 महिलाएं 10 इलेक्ट्रिक कारों से जम्मू-श्रीनगर का सफर कर रही हैं। प्रतिभागी रास्ते में विभिन्न पर्यटन स्थलों पर रुकेंगी और जम्मू के उन स्थलों को भी सामने लाएंगी, जो पारंपरिक पर्यटन सर्किट से बाहर हैं। रैली का उद्देश्य ईवी के इस्तेमाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छ और जिम्मेदार पर्यटन को प्रोत्साहित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक पर्यटन ऐजाज कासिर मलिक ने कहा कि रैली के जरिये जम्मू-कश्मीर के विभिन्न पर्यटन स्थलों को लोगों के सामने लाने का अवसर मिलेगा। फिक्की फ्लो जेकेएल की चेयरपर्सन वर्षा बंसल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।

निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य अरुण मन्हास ने कहा कि ऐसी पहल से स्वच्छ परिवहन और टिकाऊ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में डॉ. कुंवरानी रितु सिंह, वरुणा आनंद, फिक्की फ्लो जेकेएल की रुपिका सहाय, सोना मेहता और तनिशा पल्लन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

श्रीनगर में समापन कार्यक्रम में एलजी होंगे मुख्य अतिथि
रैली का समापन 26 सितंबर को श्रीनगर के एसकेआईसीसी में होगा। इस दौरान सूफी संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से जम्मू-कश्मीर पुलिस के बलिदानी जवानों के बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए सहयोग भी किया जाएगा। फिक्की फ्लो जेकेएल की चेयरपर्सन वर्षा बंसल ने बताया कि समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें