फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्व आईपीएस शेख महमूद के आवास समेत तीन जगह दबिश

विज्ञापन
रिटायर आईएएस शेख महमूद के छन्नी ​स्थित आवास पर दबिश देती पुलिस: स्रोत पुलिस
विज्ञापन
-ग्रेटर कैलाश हत्या मामला: महमूद समेत सात आरोपियों की पुलिस रिमांड 13 मई तक बढ़ी
विज्ञापन

-भू माफिया गोला शाह से जमीनों की खरीद-फरोख्त की 60 डील के दस्तावेज बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ग्रेटर कैलाश हत्या मामले में पुलिस की दबिश जारी है। वीरवार को पुलिस ने भू माफिया रविंदर गुप्ता उर्फ गोला शाह के तीन करीबियों के आवास पर छापा मारा। दबिश में कई दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा इस मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों की पुलिस रिमांड 13 मई तक बढ़ा दी गई है। इन आरोपियों में पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं एसएसपी शेख महमूद, पुरषोत्तम सिंह सिंह उर्फ निक्का, सूरज सिंह , संदीप चाढ़क, विकास सिंह, रविंदर कुमार गुप्ता उर्फ गोला शाह और रविंदर का बेटा रजत जंडयाल शामिल हैं। सिटी जज पूजा रैना ने इनकी रिमांड की मंजूरी दी है।
वहीं वीरवार को पुलिस ने पूर्व एसएसपी शेख महमूद के छन्नी सहित आवास, प्रापर्टी डीलर पुरषोत्तम सिंह के बिश्नाह आवास और भू माफिया गोला शाह के चालक के गंग्याल स्थित आवास पर छापा मारा। जहां पुलिस को कई दस्तावेज मिले हैं। अब तक की जांच में पुलिस को 60 ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिसमें गोला शाह ने जमीनों की डील की है। इसमें कुछ जमीनों के बेचने के दस्तावेज हैं और कुछ के खरीदने के। पुलिस ने कई डिजिटल उपकरण भी एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला शाह के चालक के घर को भी खंगाला है : एसएसपी
एसएसपी जम्मू विनोद कुमार का कहना है कि एक अहम जानकारी सामने आई है कि गोला शाह का चालक पिछले कई वर्षों से गोला शाह के साथ जुड़ा हुआ था। वह गोला शाह की गलत तरीके से संपत्ति बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। इसके घर को भी खंगाला गया है। बता दें कि पिछले दस दिन से पुलिस लगातार इस मामले में गोला शाह और उसके करीबियों से पूछताछ कर रही है।

रिटायर आईएएस शेख महमूद के छन्नी स्थित आवास पर दबिश देती पुलिस: स्रोत पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें