फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अवतार सिंह के पिता बोले-एसआईटी पर भरोसा, सीबीआई जांच में बच जाएंगी बड़ी मछलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रेटर कैलाश हत्या मामला : मृतक के पिता बलवीर सिंह ने वरिष्ठ जाट नेता तरनजीत सिंह टोनी के साथ की पत्रकार वार्ता
विज्ञापन

-कहा,उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और डीजीपी आरआर स्वैन के आश्वासन पर उन्हें भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जमीन विवाद में जान गंवाने वाले अवतार सिंह का परिवार इस मामले की सीबीआई जांच नहीं चाहता। परिवार का मानना है कि सीबीआई जांच करवाकर इस मामले में शामिल बड़ी मछलियों को बचाने का प्रयास है। वीरवार को अवतार सिंह के पिता बलवीर सिंह ने वरिष्ठ जाट नेता तरनजीत सिंह टोनी के साथ पत्रकार वार्ता की।
विज्ञापन

तरनजीत सिंह टोनी ने कहा कि अवतार सिंह के पिता और सिख समुदाय के नेताओं ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और डीजीपी आरआर स्वैन से मुलाकात की थी। उन्हें एलजी और डीजीपी के आश्वासन पर भरोसा है। वह पुलिस से ही इस मामले की जांच कराने के पक्ष में हैं। टोनी ने आरोप लगाया कि इस मामले में कई बड़े अधिकारी शामिल हैं। विशेषकर आईएएस अधिकारी संजीव वर्मा की बड़ी भूमिका है जिन्होंने भू माफिया गोला शाह के साथ मिलकर कई प्लाटों को कई बार बेचा। सीबीआई जांच इसलिए करवाने की बात कही जा रही है ताकि इन संजीव वर्मा जैसे अधिकारियों को बचाया जा सके। लेकिन इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि इस मामले में एडीजीपी, डीआईजी, एसएसपी और मामले की जांच करने को लेकर बनाई गई एसआईटी से वह लोग संतुष्ट हैं। लिहाजा मामले की जांच पुलिस ही करे। इतना भी कहा कि गोला शाह पर धारा 120 बी के तहत भी केस दर्ज किया जाए जबकि अन्य लोगों पर धारा 302 के तहत कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें