आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षा बलों को निशाना बना कर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए दक्षिण कश्मीर के पुलवामा पुलिस लाइंस पर ग्रेनेड हमला किया है।
हालांकि इस दौरान किसी भी तरह कि जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। हालांकि इस दौरान सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान जारी कर दिया है। गौरतलब है कि शोपियां में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था।
J&K: Terrorists fired from an Underbarrel Grenade Launcher(UBGL) towards district police lines in Pulwama which exploded just outside the wall.No injuries or casualties— ANI (@ANI) December 19, 2017