फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्नातक में दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय और संबंधित कॉलेजों में स्नातक दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। छात्रों को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करवाने का मौका दिया है। अभ्यर्थियों को कॉलेज और विषय का चयन करना होगा। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग संबंधित कॉलेजों के लिए अभ्यर्थियों की सूची भेजेगा। दस्तावेजों का सत्यापन के बाद प्रवेश मिलेगा।
अधिसूचना में बताया है कि सीयूईटी नहीं देने वालों को भी पंजीकरण करवाना होेगा। उन्हें 12वीं में मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार जम्मू विश्वविद्यालय द लॉ स्कूल में यूजी कोर्स संचालित है। इसके अलावा जीडीसी कुंजवानी, महिला कॉलेज भगवती नगर, जीडीसी सिद्दड़ा, जीडीसी अखनूर, जीडीसी सांबा, जीडीसी कठुआ, बिलावर, बनी, जीडीसी रामबन, जीडीसी डोडा, जीडीसी भद्रवाह, जीडीसी काशतीगढ़, जीडीसी किलहोत्रान, जीडीसी किश्तवाड़ समेत संभाग के दस जिलों के कॉलेज हैं। निजी कॉलेज भी विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। सभी को सीयूईटी के तहत ही दाखिले देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लस्टर विश्वविद्यालय आज करेगा अधिसूचना जारी
क्लस्टर विश्वविद्यालय स्नातक में प्रवेश के लिए अधिसूचना बुधवार को जारी करेगा। जीजीएम साइंस कॉलेज, एमएएम कॉलेज, पद्मश्री पद्मा सचदेव महिला कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करवाएंगे। विश्वविद्यालय ने दाखिले के लिए बैठक की है। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें