फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 लाख के गबन में ड्रिलिंग इंजीनियर और कैशियर पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। 33 लाख रुपये की हेराफेरी के आरोप में जियोलॉजी एवं खनन विभाग में सेवारत ड्रिलिंग इंजीनियर और कैशियर पर केस दर्ज किया गया है। उद्योग एवं कामर्स विभाग के उप सचिव को एजाज मीर और रोहित नंदा के खिलाफ शिकायत मिली थी।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ड्रिल आपरेटर शबन लाल भट्ट ने जीपी फंड के लिए आवेदन किया था। इसको 14 मार्च 2020 को मंजूरी दी गई। इसमें 17 लाख रुपये जारी हुए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके बैंक खाते में जीपीएफ राशि जमा नहीं हुई। ट्रेजरी से संपर्क करने और पूछताछ के बाद उन्हें पता चला कि राशि 19 नवंबर एक अधिकारी के खाते में जमा की गई है। जांच के दौरान आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इसके अलावा धोखाधड़ी और वित्तीय गबन भी सामने आया। इसमें 33 लाख 3 हजार 447 रुपये कर्मचारियों के जीपीएफ से संबंधित है। हेरफेर के आरोप में क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें