फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन धरोहरों का सरकार कराएगी संरक्षण

Sat, 20 Jun 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पहचान खो चुकीं प्राचीन तथा ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण सरकार कराएगी। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने ऐसे स्थानों को चयनित कर विस्तृत प्रोजेक्ट बनाने को कहा है। उन्होंने यह हिदायत मुबारक मंडी हेरिटेज सोसाइटी की गवर्निंग बॉडी की शुक्रवार को हुई बैठक में दी।
विज्ञापन


उन्होंने मुबारक मंडी के पुनरुद्धार कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मुबारक मंडी हेरिटेज कांप्लेक्स के लिए इंडियन नेशनल ट्रस्ट फार आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) की तकनीकी सलाह को प्रोजेक्ट कार्य में शामिल किया जाए ताकि इससे पुनरुद्धार कार्य को मजबूती मिले।

मुख्यमंत्री ने मुबारक मंडी के रिस्टोरेशन एवं यूटिलाइजेशन प्लान को मजबूत करने के डिवकाम को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रारंभिक एक्शन को पूरा करने की आवश्यकता है ताकि प्रोजेक्ट को वक्त पर लागू किया जा सके। एक अगस्त तक इस आदेश पर उठाए जाने वाले कदमों की एक्शन रिपोर्ट सौंपी जाए।
विज्ञापन


उन्होंने मरम्मत में लगी सभी एजेंसियों में तालमेल बढ़ाने को कहा। साथ ही दरबार हाल और रायल कोर्ट को भी दुरुस्त करने की हिदायत दी। बागवानी विभाग को मुबारक मंडी पार्क की सुध लेने के लिए कहा गया है। बैठक में उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू, शिक्षा मंत्री नईम अख्तर, जेडीए के उप चेयरमैन मुबारक सिंह, नगर निगम आयुक्त सौजन्य शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें