फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के कालीन व हैंडलूम उद्योग को बढ़ावा दे रही सरकार

Thu, 11 Jun 2015 11:49 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कि यहाँ पर जो काम हुआ है। राज्य के दोनों खित्तों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने  कहा कि नरेंद्र भाई मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री पहुंचे हुए राजनीतिक हस्तियां हैं।
विज्ञापन


पिछली सरकार ने जो काम किए थे, उसकी वजह से खड़ी होने वाली दिक्कतों को हम भी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पिछली सरकार द्वारा राज्य के ऊपर 9.5 हजार करोड़ का घाटा कर गई है जिसके कारण काफी दिक्कतें आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कश्मीर और जम्मू दोनों खित्तों में नई कल्पना के साथ कदम रख रही है। सरकारी नौकरियों को लेकर उन्होंने आश्वासन दिलाया अगर इस समय 3 लाख के करीब सरकारी कर्मचारी हैं तो आने वाले कुछ महीनों में यह आंकड़ा 5 लाख पहुंचेगा खासकर उद्योग क्षेत्र में जिसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर के  कालीन, हैंडलूम उद्योग आदि को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं एम्स को लेकर गंगा ने कहा कि एम्स की स्थापना कश्मीर में भी होगी और जम्मू में भी। किसी भी खित्ते के साथ बेइंसाफी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें