फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 बोरी सरकारी राशन सहित एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के नंदपुर में शनिवार को 41 बोरी सरकारी राशन के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया। राशन नंदपुर के डीलर के यहां से उठाया गया था। आरोप है कि उसे कालाबाजारी किया जाना था।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसडीपीओ विजयपुर लब कर्ण सिंह की देखरेख में रामगढ़ थाना प्रभारी चमन गोरखा ने पुख्ता सूचना के आधार पर नंदपुर मार्ग पर नाका लगाया था। तभी रामगढ़ के नजदीक एक महिंद्रा लोड वाहन (जेके02सीएच-0375) को रामलू रसोलियन के पास जांच के लिए रोका गया। जांच में लोड वाहन में सरकारी राशन के 35 बैग आटा और छह बैग गेहूं लादे गए थे। प्रत्येक का वजन 50 किलो था। वाहन के ड्राइवर अश्विनी कुमार विासी रणजीतपुरा, बिश्नाह को हिरासत में लिया गया। राशन को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी अश्वनी कुमार ने सरकारी राशन के बैग नंदपुर के राशन डीलर पृथ्वी राज के डिपु से लोड किए थे, जिसे कालाबाजारी किया जाना था। रामगढ़ थाने में इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें