फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने में कश्मीर घाटी में 32 करोड़ रुपये की दवाइयां भेजीं, कमी महज अफवाहें: सरकार

Mon, 26 Aug 2019 10:10 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में 20 जुलाई से 23 अगस्त तक लगभग 32 करोड़ रुपये की दवाइयों की सप्लाई की गई हैं। दवाओं में एंटीबायोटिक्स, एंटी-डायबिटिक, प्रोटॉन पंप इनहिबिटर, एंटी-हाइपरटेंसिव, एंटासिड, एनएसएआईडी, एंटीकैंसर ड्रग्स, काडियोवस्कुलर ड्रग्स, एंटी-ट्यूबर कुलर, एंटी-डिप्रेसेंट, साइकोट्रोपिक्स सहित अन्य श्रेणियों की ड्रग्स शामिल हैं। 
विज्ञापन


डिप्टी ड्रग कंट्रोलर फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन जम्मू द्वारा ड्रग कंट्रोल अधिकारियों की टीमों को डिपो सी एंड एफ एस, प्रमुख दवा कंपनियों और पिछले एक महीने में कश्मीर घाटी में वितरकों की खेप के साथ दवाइयों की आपूर्ति के बारे में प्रासंगिक डेटा एकत्रित करने और फार्मा डीलरों को दवाइयों के फामूलजेशन के बारे में सूचित किया गया था। 

डीएआई ड्रग्स कंट्रोलर ने बताया कि कश्मीर घाटी में अधिकृत स्टाकिस्टों और स्टेक होल्डर्स को विशिष्ट भंडारण की स्थिति की आवश्यकता वाली दवाओं की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने और उन्हें सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जन औषधि के सभी आउट लेट श्रीनगर के विभिन्न स्थानों में पूरी तरह से चालू हैं और सभी श्रेणियों की दवाओं के पर्याप्त भंडार हैं। इसके अलावा कश्मीर संभाग में पीएमजेएवाई योजना के तहत लगभग 40 आउटलेट्स चालू हैं। यह घाटी के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रमुखों के साथ लगातार संपर्क में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें