राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा हैं कि जम्मू कश्मीर में शासन लोकसभा हो या विधानसभा का चुनाव करवाने को हर वक्त तैयार है। चुनाव कब होने हैं इसका फैसला केंद्र सरकार व चुनाव आयोग को लेना है।
जम्मू में निर्वाचित सरपंचों को संबोधित करने के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में राज्यपाल ने कुछ इस अंदाज में राज्य में चुनाव की तैयारी को बया किया।
राज्यपाल ने कहा पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव में एक चिड़ियां तक को नुकसान नहीं पहुंचा। इसी तरह आगामी चुनाव भी साफ सुथरे व शांतिपूर्ण ढंग से करवाए जाएंगे। वहीं 2010 के आईएएस टॉपर डॉ. शाह फैजल के कश्मीर में हत्याओं के मामले में इस्तीफा देने के सवाल पर राज्यपाल ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
इससे पूर्व निर्वाचित सरपंचों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधायकों की तरह सरपंचों का भी प्रोटोकाल होना चाहिए ताकि वह जिस विभाग में जाए उनकी बात सुनी जाए और उनके सुझाव पर अमल भी हो।